पंजाब के जालंधर में पुलिस ने 114 वर्षीय मशहूर धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को सिर्फ 30 घंटे में सुलझा लिया है. मंगलवार देर रात पुलिस ने 30 साल के एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में शामिल फॉर्च्यूनर (PB 20 C 7100) भी जब्त कर ली है.
Also Read : BSE को बम धमाके की धमकी, ईमेल में लिखा – ‘3 बजे होगा विस्फोट’
आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान से सुलझा मामला
आरोपी अमृतपाल सिंह ढिल्लों को देर रात थाना भोगपुर लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ शुरू की गई. ढिल्लों जालंधर के करतारपुर स्थित दासूपुर गांव का निवासी है. आज उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी. एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा बनाई गई टीम ने कुछ गाड़ियां लिस्ट आउट की थी. इनमें से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की पहचान मंगलवार देर शाम तक कर ली गई थी. मंगलवार देर शाम तक पुलिस को संदिग्ध फॉर्च्यूनर का नंबर स्पष्ट हो गया. नंबर से पता चला कि उक्त गाड़ी कपूरथला के अठौली गांव के रहने वाले वरिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह के नाम पर पंजीकृत थी.
हिट एंड रन केस में आरोपी अमृतपाल सिंह ने किया जुर्म कबूल, फौजा सिंह को पहचान नहीं पाया
इसके बाद जालंधर पुलिस की टीमें कपूरथला रवाना हुईं और वरिंदर सिंह तक पहुंचीं. वरिंदर सिंह से पूछताछ में पता चला कि कनाडा से आए एक एनआरआई, अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने उनकी कार खरीदी थी. पुलिस को यह भी पता चला कि अमृतपाल के पिता का निधन हो चुका है, उसकी तीन बहनें हैं और उसकी मां कनाडा में रहती हैं. अमृतपाल खुद भी घटना से मात्र आठ दिन पहले ही कनाडा से लौटा था. प्राथमिक पूछताछ में अमृतपाल सिंह ढिल्लों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि वह मुकेरिया साइड से अपना फोन बेचकर लौट रहा था. जब वह ब्यास पिंड के पास पहुंचा, तो एक बुजुर्ग व्यक्ति उसकी गाड़ी की चपेट में आ गया. अमृतपाल ने बताया कि उसे यह नहीं पता था कि जिस बुजुर्ग को उसने टक्कर मारी है, वे प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह हैं.


More Stories
Will ( AI ) Artificial intelligence Replace Jobs? What Tech Leaders and Employees Say About the Future
बच्चे को पीठ पर बांधकर ड्यूटी करती मां का वीडियो वायरल, लोग बोले- ‘आधुनिक झांसी की रानी’
Trump U-Turn: US to Buy Russian Diesel as Zelenskyy Calls Move a ‘Gift to Putin’