श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को करीब नौ महीने हो चुके हैं। इस दौरान कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन हाल ही में निक्की यादव और मेघा थोरवी की हत्या के मामले ने लोगों को फिर से झकझोर कर रख दिया है।
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड आज भी सिहरन पैदा करता है। पिछले वर्ष मई में हुए इस वीभत्स हत्याकांड के बारे में जिसने भी सुना या जाना वो एक बार सन्न रह गया। इस केस की सनसनी अभी मंद भी नहीं पड़ी थी कि इसी तर्ज पर की गई निक्की यादव की हत्या की खबर से लोगों को दो-चार होना पड़ा. निक्की यादव मर्डर केस की तफ्तीश शुरू ही हुई थी कि महाराष्ट्र के पालघर से मेघा थोरवी की हत्या की खबर आ गई। हत्या की इन तीनों वारदातों में एक समानता है। तीनों मामलों में आरोपी कथित प्रेमी हैं और शवों के साथ क्रूरता की हद तक अमानवीय व्यवहार किया गया। श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के बारे में देश ने अब तक काफी कुछ अपडेट जाना है, निक्की यादव और मेघा थोरवी की हत्या के मामले हाल के हैं। आइये तीनों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Nikki Yadav Murder Case
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव के रहने वाले 24 वर्षीय साहिल गहलोत पर अपनी 23 वर्षीय लिव-इन पार्टनर निक्की यादव का 9 और 10 फरवरी की दरमियानी रात को डेटा केबल से गला घोंटकर ले जाने का आरोप है। शव नजफगढ़ स्थित उनके घर पहुंचा। गहलोत ने मंगलवार (14 फरवरी) को शव को बाहर निकालने और दिल्ली अपराध शाखा को सौंपने से पहले चार दिनों तक शव को अपने फ्रिज में छिपा दिया। अब तक की पुलिस पूछताछ में यह पता चला है कि गहलोत ने निक्की के साथ अपनी सगाई की बात कहीं और छिपाई थी, जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी होती थी। झगड़े के बाद, गहलोत ने कथित तौर पर कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास अपनी कार में एक मोबाइल फोन के डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया और सुबह यानी 10 फरवरी को दूसरी लड़की से शादी कर ली।
एक पड़ोसी ने जब निक्की यादव के लापता होने की सूचना पुलिस की दी तब तफ्तीश शुरू हुई थी। पुलिस अपनी जांच के दौरान साहिल गहलोत तक पहुंच गई। पुलिस की पकड़ में आने पर आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल लिया और फिर शव को ढाबे के फ्रिज से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त कर ली है, जिसमें कथित तौर पर हत्या को अंजाम दिया गया। शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। निक्की यादव मूल रूप से हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी।
Megha Thorvi Murder Case
महाराष्ट्र के पालघर में 27 वर्षीय हार्दिक शाह नाम के शख्स ने कथित तौर 11 फरवरी को रुपयों को लेकर हुए झगड़े के चलते अपनी 40 वर्षीय पत्नी मेघा थोरवी की तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बिस्तर में छिपा दिया। मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा ने मध्य प्रदेश के नागदा से रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार (15 फरवरी) केस के बारे जानकारी साझा की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरिद्वार जाने की जुगत में था। आरोपी ने अपनी पत्नी की बहन को मैसेज किया था कि वह सुसाइड करने की सोच रहा है।
पुलिस के मुताबिक हार्दिक शाह एक हीरा व्यापारी का बेटा है। तीन साल पहले वह एक डेटिंग ऐप के जरिये मेघा के संपर्क में आया था। इसके बाद कुछ समय दोनों साथ रहे और पिछले साल अगस्त में शादी कर ली। पिछले कुछ समय से दोनों बेरोजगार थे। लॉकडाउन के दौरान आरोपी हार्दिक शाह ने कॉल डेटा रिकॉर्ड संबंधी काम किया था और पत्नी मेघा नर्स थी लेकिन फिर दोनों का काम छूट गया था। कथित तौर पर आर्थिक तंगी की कारण दोनों में झगड़ा होता था। हाल में दोनों नालासोपारा के विजयनगर में किराये के एक फ्लैट में शिफ्ट हो गए थे। परिवार से आर्थिक मदद मिलती थी लेकिन महिला के कथित झगड़े के बाद आरोपी के पिता ने रुपये देने बंद कर दिए थे।
Shraddha Walkar Murder Case
पिछले साल (18 मई, 2022) दिल्ली के महरौली में 28 वर्षीय आफताब अमीन पूनावाला ने कथित तौर पर अपनी 25 साल की लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या कर दी। वारदात के बारे में काफी दिनों बाद पता चला जब श्रद्धा से उसके दोस्तों का संपर्क नहीं हो पाया। दोस्तों ने महाराष्ट्र में रह रहे श्रद्धा के परिवार को जानकारी दी। इसके बाद तफ्तीश शुरू हुई और 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती गई, लोग दंग होते गए।
शव को काटने के लिए आरोपी ने एक आरी, तीन ब्लेड, एक हथौड़ा और प्लास्टिक क्लिप खरीदी थीं। उसने फ्रिज भी नया खरीदा था। आरोपी जब शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा रहा था, उन्ही दिनों के दौरान वह एक लड़की के संपर्क में आया था। वह लड़की उस दौरान उसके फ्लैट पर भी आई थी जबकि श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रखे थे। पता लगने के बाद से अब तक मीडिया में इस मामले की खबरें थमी नहीं हैv


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation