खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप में चेक रिपब्लिक से भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका भेजा गया है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, निखिल गुप्ता को 16 जून को ब्रूकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर लाया गया था, जहां से आज न्यूयॉर्क कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, 30 जून 2023 को चेक पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार किया था। निखिल गुप्ता को अमेरिका में प्रत्यर्पित करने पर रोक लगाने वाली उसकी याचिका को चेक रिपब्लिक की कोर्ट ने खारिज कर दी, जिसके बाद उसके प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया।
Also READ: विदेशी बैंकों ने गुरुवार को लगभग 1 बिलियन डॉलर के भारतीय बांड खरीदे: रिपोर्ट
PM मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद पन्नू पर हमले की साजिश का खुलासा
अमेरिकी सरकार ने कहा कि न्यूयॉर्क में पन्नू पर जानलेवा हमला करने की साजिश की गई थी। भारत का हाथ था। साजिश असफल रही। हमले की तिथि नहीं बताई गई। यह मुद्दा जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद ही अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के सामने उठाया था। फाइनेंशियल टाइम्स ने 22 नवंबर 2023 को एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया था।
Also READ: 5 Dead, 25 Injured in Kanchanjungha Express Collision in Bengal
29 नवंबर को, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में न्यूयॉर्क पुलिस ने चार्जशीट जारी की। इसमें निखिल गुप्ता, एक भारतीय नागरिक, पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया है। यह बताता है कि भारत के एक पूर्व CRPF अफसर ने उसे पन्नू की हत्या की योजना बनाने को कहा था।


More Stories
Pakistan Train Derailment: 6 Dead, 30 Injured After Track Repairs
Sikh Chef Who Reported Threats From Pakistan Fears UK Restaurant Could Shut Down
‘सपने में बुलाते हैं भाई’, 6 महीने में 3 भाइयों की मौत से दहशत, शाम 7 बजे बंद हो जाते हैं घर के दरवाजे