मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब सौरभ का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य हैं. पुलिस को सौंपी गई इस रिपोर्ट से पता चलता है कि मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ की नृशंस हत्या की थी. सौरभ, मुस्कान का जन्मदिन मिस न हो जाए, इसलिए वह एक दिन पहले ही लंदन से घर लौट आया था.
Also read: क्या राफेल फाइटर जेट देगा अमेरिकी F-35 को चुनौती? भारत के मित्र देश का बड़ा ऑर्डर
उसने अपनी पत्नी के लिए दुनिया से दुश्मनी मोल ले ली थी, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, उसी पत्नी ने उसके दिल पर वार किया. रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ के शरीर पर कई घाव पाए गए, जिनमें से तीन उसके दिल के पास थे. साहिल ने कटर से उसकी गर्दन और हथेलियां काट दीं और उन्हें अपने घर ले गया. बाद में शव को एक नीले रंग के ड्रम में सीमेंट से पैक कर दिया गया.
मेरठ के सीएमओ अशोक कटारिया ने मीडियाकर्मियों से कहा, “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को ऐसे ही सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. हम काफी सुरक्षित तरीका अपनाते हैं. हमने बंद लिफाफे में उचित जगह पर रिपोर्ट भेज दी है. मामले की जांच चल रही है. शव के हाथ अलग थे, गर्दन अलग थी और धड़ अलग था. काफी निर्ममता से उसकी हत्या की गई है.”
Also read: ईशान किशन की वापसी: BCCI की नाराजगी झेली, फिर किया कमाल
सौरभ की मां का आरोप: मुस्कान ने उसे परिवार से दूर कर दिया
सौरभ की मां रेनू ने बताया कि कैसे मुस्कान ने सौरभ को परिवार से दूर कर दिया था. उन्होंने बताया कि साल 2016 में नोटबंदी के दौरान दोनों की शादी हुई थी. इस शादी से उन्हें एक बेटी भी हुई. मुस्कान शादी के बाद परिवार के साथ एक-डेढ़ साल रही. वह छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ती थी. रेनू ने बताया कि मुस्कान कभी घर पर खाना नहीं बनाती थी. उन्होंने बताया कि मुस्कान 2018-19 में घर छोड़ दिया. उसने जाते समय कहा था, “मैं तुम्हारे लड़के का मुंह नहीं देखने दूंगी.” रेनू ने बताया कि सौरभ घर पर आता-जाता रहता था.
पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ. शव को पहले थाने ले जाया गया, बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है.
Also read: Fashion Tips: पहनना है बैकलेस ब्लाउज तो इन बातों का रखें ध्यान


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation