विनोद राठौड़, मुंबई। शिर्डी स्थित साईं बाबा मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। अहिल्यानगर में अब गोमांस की बिक्री और गुंडागर्दी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, इस बारे में जानकारी देते हुए अहिल्यानगर के पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बताया कि शिर्डी में साईं बाबा देवस्थान परिसर से सभी प्रकार की गुंडागर्दी को समाप्त कर दिया गया है।
Also Read: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता पांचवां खिताब
भक्तों से वसूला जाता है जबरदस्त किराया
जिले के सभी बूचड़खानों को बंद कर दिया गया है। जिले में कहीं भी गोहत्या नहीं की जाती, यह जानकारी विखे पाटिल ने दी। शिर्डी में गुंडों द्वारा भक्तों को लूटा जा रहा था। होटलों में अधिक किराया वसूला जा रहा था और दर्शन के नाम पर होने वाली लूट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब भक्तों को कोई लूट या परेशानी नहीं होगी, ऐसी दर्शन व्यवस्था की गई है।
Also Read: हॉलीवुड फिल्म का टाइटल देकर गोविंदा ने ठुकराई मूवी? James Cameron ने दिया था 18 करोड़ का ऑफर
महाप्रसाद में घुसपैठ बंद हुई
साईं बाबा के महाप्रसाद में बाहरी लोगों की घुसपैठ को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ईंट भट्टी पर काम करने वाले और गुंडा प्रवृत्ति के लोगों की महाप्रसाद में घुसपैठ होती थी, उस घुसपैठ को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। साईं दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को दर्शन के दौरान टोकन देने की व्यवस्था की गई है, जिससे साईं भक्तों के अलावा दूसरे बाहरी व्यक्तियों की महाप्रसाद में घुसपैठ बंद हो गई है।
साईं बाबा के देवस्थान परिसर में सभी अनधिकृत निर्माणों को पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। विखे पाटिल ने जानकारी दी कि साईं बाबा संस्थान में साईं बाबा के कार्यकाल के संदेशों का एक बड़ा थीम पार्क बनाया जाएगा। पाटिल ने बताया कि साईं बाबा के जीवन पर आधारित थीम पार्क जल्द ही शुरू होगा।


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet