मुंबई साइबर पुलिस ने रविवार को चार लोगों के 1 करोड़ से अधिक रुपये फ्रीज़ करने में सफलता पाई, जिनमें तीन डिजिटल अरेस्ट के पीड़ित थे। मुंबई साइबर पुलिस ने एक दिन में 1930 हेल्पलाइन रिपोर्ट्स पर 1 करोड़ रुपये से अधिक की रकम फ्रीज़ की। इस साल, साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस 114 करोड़ रुपये फ्रीज़ कर पीड़ितों को लौटा चुकी है।
Also Read : दिल्ली: सीएम आतिशी सामान पैक करते हुए काम करती हुई नजर आईं
मुंबई साइबर पुलिस ने रविवार को चार लोगों के 1 करोड़ से अधिक रुपये फ्रीज़ किए, जिनमें तीन डिजिटल अरेस्ट के पीड़ित थे। क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलावड़े ने बताया कि एक मामले में पीड़ित को उसके बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी दी गई। कॉलर ने पुलिस अधिकारी बनकर बात की, और उसके बाद पीड़ित को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें कॉलर पुलिस यूनिफॉर्म में था। इसके बाद, कॉल एक और अधिकारी को ट्रांसफर हुआ, जिसने पीड़ित से पूछताछ शुरू कर दी।
Also Read : उपचुनाव: भाजपा की रणनीति ‘साइकिल सवार’, सपा में 25+ दावेदार
एक करोड़ 20 लाख रुपये भी दे दिए
पुलिस के मुताबिक, 80 साल के बुजुर्ग इससे डरकर अपने घर में ही तकरीबन 5 दिन तक कैद रहे और ठग को एक करोड़ 20 लाख रुपये भी दे दिए। इस बीच उन्होंने वर्धमान ग्रुप के मालिक को इसी तरह ठगे जाने की खबर सुनी, तब उन्हें एहसास हुआ कि वो खुद भी ठगे गए हैं। बुजर्ग की शिकायत पर पुलिस ने उनके 67 लाख रुपये के करीब फ्रीज़ करा लिए।
Also Read : महाराष्ट्र कैबिनेट ने रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने की केंद्र सरकार से की मांग


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation