मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में कर्नाटक से बिकाराम जलाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया है और वह राजस्थान के जालौर जिले का निवासी है।
Also Read: ऑस्ट्रेलिया: 16 साल तक के बच्चे नहीं चला सकते सोशल मीडिया
दरअसल, फिल्म अभिनेता सलमान खान को चार नवंबर को एक और धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। उसका दावा था कि वह जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। मामले में कर्नाटक के हुब्बली में एक संदिग्ध को पकड़ गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम को वहां रवाना किया गया। पेशे से वेल्डर व्यक्ति को पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार लिया।
Also Read: LMV लाइसेंस धारक 7500 KG तक वजन वाले ट्रांसपोर्ट वाहन चलाने के हकदार: सुप्रीम कोर्ट
एक हफ्ते में सलमान को दूसरी बार मिली धमकी
मुंबई पुलिस को सलमान के खिलाफ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिला था। धमकी में अभिनेता को दो रास्ते बताए गए थे- जिंदा रहने के लिए माफी मांग लो या फिर पांच करोड़ रुपये दो। यह सलमान को एक हफ्ते में मिली दूसरी धमकी थी।
Also Read: Wardha Factory Blast: 22 Workers Injured in Explosion at Steel Plant
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का दावा: सलमान खान पर मंडराया खतरा
पुलिस सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को बीती रात व्हाट्सएप पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा संदेश मिला। ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए संदेश में दावा किया गया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर पांच करोड़ रुपये देने होंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते, तो हम उन्हें मार देंगे, हमारा गिरोह अभी भी सक्रिय है।
Also Read: Donald Trump Wins U.S. Presidential Election, Set to Become 47th President
पुलिस संदेश की जांच कर रही है। इसे पहले पिछले हफ्ते 30 अक्तूबर को मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल को सलमान खान के खिलाफ इसी तरह की धमकी मिली थी। तब बॉलीवुड अभिनेता से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और इसे न देने पर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation