महाराष्ट्र के कल्याण से हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के लड़के ने एक 9 साल की लड़की का रेप करके हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि लड़के ने ऐसा बच्ची के पिता से बदला लेने के लिए किया। कुछ दिन पहले आरोपी का बच्ची के पिता से झगड़ा हुआ था।
CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान
घटना कल्याण रेलवे स्टेशन से सटे एक रिहायशी सोसाइटी की है। गुरुवार को बच्ची का शव मिलने के बाद यह मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने के बाद लड़के की पहचान की। स्थानीय लोगों से लड़के के ठिकाने के बारे में पूछा। उसके बाद उसे अपनी हिरासत में लेकर महात्मा फुले थाने ले गई।
बच्ची के पिता से हुआ था झगड़ा
पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि दो दिन पहले उसका लड़की के पिता से झगड़ा हुआ था और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। मारपीट का बदला लेने के लिए लड़के ने पहले लड़की का किडनेप किया, फिर रेप और उसके बाद ब्लेड से बच्ची का गला काट दिया। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाला भी नाबालिग है, इसलिए उसे निगरानी गृह भेजा गया है।


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief