चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के बाद महू, मध्यप्रदेश में रविवार रात जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई, जिससे प्रशासन भी हैरान रह गया. सैकड़ों लोगों ने दुकानों और वाहनों में आग लगा दी, जबकि कई स्थानों पर पेट्रोल बम फेंके गए. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. जब स्थिति फिर भी नहीं सुधरी, तो सेना को हस्तक्षेप करना पड़ा. लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद हालात नियंत्रण में आ सके.
Also Read : बागपत: पिता ने बेटी और प्रेमी की हत्या कर पुलिस को फोन किया
आर्मी ने संभाला मोर्चा, हालात नियंत्रण में लेकिन तनाव बरकरार
सोमवार सुबह प्रमुख बाजार खुल गए, लेकिन जहां घर और दुकानें जलाई गईं, वे इलाके अभी भी बंद हैं. लोग दहशत में घरों में दुबके हुए हैं, जबकि पुलिस हर कोने पर तैनात है और सेना हर गतिविधि पर नजर रख रही है. इस हिंसा में पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है.
Also Read : रोहित-विराट की लीक वीडियो से खुलासा: “हम कोई रिटायर…”
आर्मी की तैनाती के बीच योजनाबद्ध साजिश का आरोप, 13 आरोपी गिरफ्तार
विधायक उषा ठाकुर ने बताया कि 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है. हिंसा फैलाने वाले हर शख्स को गिरफ्तार किया जाएगा. उषा ठाकुर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लोगों के घर दुकान जलाए वहां तो कोई रैली नहीं निकली थी. लोग सो रहे थे और योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया. सोचने वाली बात है कि चंद मिनट में कैसे पूरा महू जल उठा. यह सब पहले की प्लानिंग थी. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.
Also Read : चैम्पियंस ट्रॉफी: ‘वनडे संन्यास नहीं’ – रोहित का जवाब
धार्मिक नारों और आतिशबाजी को लेकर बढ़ा विवाद, हालात संभालने के लिए आर्मी को तैनात किया गया
घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है. भारत की जीत के बाद करीब 100 से ज्यादा लोग 40 से अधिक बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे. इस दौरान लोग धार्मिक नारे लगा रहे थे. दावा किया जा रहा है कि जब यह जुलूस जामा मस्जिद के पास पहुंचा तो वहां धार्मिक नारे लगाने और आतिशबाजी को लेकर विवाद शुरू हो गया. पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी.
Also Read : क्रिकेट इतिहास में चौथी बार हुआ चमत्कार, ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी टीम बनी इंडिया
पत्थरबाजी से भड़की हिंसा, घरों और दुकानों में तोड़फोड़
इस झगड़े की खबर जैसे ही आगे चल रहे लोगों को लगी, उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाबी पत्थरबाजी की. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी अन्य क्षेत्रों में चले गए. इसी बीच गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया. यहां घरों और दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. कई घरो को आग के हवाले कर दिया गया.


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet