हरियाणा के नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र स्थित गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पुन्हाना के सरकारी अस्पताल लाया गया। कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें नल्हड़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Also Read: बैंकिंग नए नियम: एटीएम से कैश निकालना महंगा, न्यूनतम बैलेंस नियम सख्त
झगड़े की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस
उधर, झगड़े की सूचना पाकर पुन्हाना शहर थाना, सदर थाना सहित बिछौर थाना पुलिस गांव में मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। वहीं, झगड़े की एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।
Also Read: पूरे देश में आज ईद का जश्न, जानें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम समुदाय के लिए क्या कहा
दोनों पक्षों की ओर से जमकर चले लाठी-डंडे
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक पक्ष के लोग ईदगाह में नमाज पढ़ कर घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल गए और दोनों और से जमकर लाठी डंडे चले। झगड़ा एक गेहूं के खेत में हुआ। झगड़े में दोनों पक्षों ने खुलकर एक दूसरे पर लाठियां बरसाई।
Also Read: नोएडा में लेम्बोर्गिनी से टक्कर मारने वाला ब्रोकर, कार का मालिक यूट्यूबर
हमले में 12 से ज्यादा लोग हुए घायल
ग्रामीणों के अनुसार, झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद है, तो वहीं दूसरा गुट राशिद है। साजिद गुट के करीब छह तो राशिद गुट के भी सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।
वहीं, झगड़े की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो गांव में पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना की पुलिस पहुंच गई और पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। कुछ देर बाद पुलिस ने झगड़े को शांत करा दिया।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा