चांदेल जिले में असम राइफल्स ने गामनगाई और फेजंग के बीच सफल अभियान चलाकर एक 9 मिमी पिस्टल, देसी मोर्टार , 1 किग्रा वजनी आईईडी बरामद की. मणिपुर में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में बड़ी मात्रा में हथियार. युद्ध सामग्री बरामद की गई है. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल शामिल रहे. अभियान के दौरान थौबल, तैंग्नोपॉल, नोने, जिरीबाम से युद्ध सामग्री 3 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया.
Also Read: भारतीय क्रिकेट का सबसे अंडररेटेड खिलाड़ी कौन है, रवि शास्त्री ने किया खुलासा
सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोहिमा में बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना ने असम राइफल्स. मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर बिष्णुपुर जिले के बुङते चिरु गांव के पास लुंगखोंगजांग रेंज में संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान एक संशोधित स्नाइपर राइफल, पांच 9 मिमी पिस्टल, अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई.
Also read: वक्फ बिल को जेपीसी से मंजूरी, विपक्षी प्रस्ताव खारिज
चुराचांदपुर में हथियारों की बड़ी बरामदगी:
भारतीय सेना ने चुराचांदपुर जिले की सीमा पर 9 मिमी सब-मशीन गन, .303 राइफल, पिस्टल, सिंगल बैरल ब्रीच लोडेड गन, देशी मोर्टार, ग्रेनेड लॉन्चर बरामद की. इसी दिन, तैंग्नोपॉल जिले में असम राइफल्स ने भारत-म्यांमार सीमा के यांगोउपोकपी क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयासों को विफल करते हुए एक उग्रवादी को गिरफ्तार किय. यह उग्रवादी कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) संगठन से जुड़ा हुआ था.
नोने जिले के माओहिंग क्षेत्र में 9 मिमी देशी पिस्टल, 303 राइफल, ग्रेनेड, गोलाबारूद और युद्ध सामग्री जब्त की गई. असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले के नगमुखों फंगी चिंग क्षेत्र में संयुक्त अभियान. के दौरान 1 देशी पिस्टल, सिंगल-बोर देशी राइफल और 10 ग्रेनेड बरामद किए.
Also Read: वक्फ बिल को जेपीसी से मंजूरी, विपक्षी प्रस्ताव खारिज


More Stories
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक महीने में सोना ₹12,000 और चांदी ₹48,000 तक सस्ती
ISRO’s ‘Smart Boy’ Rocket Set to Launch Key Indigenous Navigation Satellite: Why It Matters