स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर से हाल ही में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक पिता ने गलती से चाकू की नोंक पर अपने ही 17 साल के बेटे को लूटने की कोशिश की. पिता की इस हरकत से युवक हैरान रह गया और भाग गया. लड़के ने पुलिस को सूचित करने से पहले अपने परिवार को घटना के बारे में बताया. पुलिस ने लुटेरे के पिता को गिरफ्तार कर लिया, जहां आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना नवंबर 2022 की है. आरोपी आए दिन लूटपाट करता था. उस दिन भी वह उसी मंशा से वह एटीएम के पास गया था. ग्लासगो के क्रैनहिल में उसने एक लड़के को एटीएम से 10 पाउंड (986 रुपये) निकालते देखा था. उसे नहीं पता था कि वो उसका बेटा था.
जैसे ही लड़के ने अपना कार्ड अपनी जेब में रखा और मशीन से कैश निकाला, तभी उसने देखा कि एक शख्स पास में छिपा हुआ है. जैसे ही वह बाईं ओर मुड़ा, लुटेरे ने लड़के की गर्दन पकड़कर उसे दीवार से चिपका दिया. इसके बाद लड़के को महसूस हुआ कि लुटेरे ने एक बड़ा चाकू उसके चेहरे पर दबा दिया है.
26 महीने जेल की सजा सुनाई
लड़के ने अदालत को बताया कि लुटेरे की आवाज से उसने पहचान लिया कि वह उसका पिता है. वह अपने पिता की हरकत से चौंक गया, उसने उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है. हमलावर के पिता ने जवाब दिया, “मुझे खेद है, मैं हताश हूं.” कोर्ट ने लुटेरे को 26 महीने जेल की सजा सुनाई है.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा