जितने भी वर्किंग लोग हैं वो अपना PF बैलेंस समय-समय पर चेक करते रहते हैं. हालांकि आपको अगर इस बारे में जानकारी ना हो तो EPFO कस्टमर केयर के मदद भी ली जा सकती है और बैलेंस चेक किया जा सकता है. सबसे आसान तरीका तो ये है कि आप EPFO की वेबसाइट पर चले जाएं या फिर Umang App डाउनलोड कर लें. यहां से आपको PF बैलेंस की असल स्थिति पता चल जाएगी. बता दें हाल ही में एक शख्स को PF बैलेंस चेक करना भारी पड़ गया जब और उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसे अंदाजा भी नहीं था.
कस्टमर केयर के नंबर पर की बात
आपको बता दें कि हाल ही में मुंबई के निवासी एक 47 साल के शख्स ने अपना PF अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए EPFO कस्टमर केयर की मदद लेने का फैसला किया लेकिन दिक्कत ये थी कि शख्स के पास कस्टमर केयर का नंबर नहीं था. ऐसे में शख्स ने गूगल पर नंबर तलाशने का फैसला किया लेकिन उसे EPFO कस्टमर केयर का जो नंबर मिला वो फेक था और स्कैमर्स के जरिए उसे अपलोड किया गया था.
दी रिमोट एक्सेस
अंधेरी निवासी 47 साल के इस शख्स को स्कैमर्स ने रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा, बस यहीं पर शख्स से गलती हो गई जिसके बाद उसके अकाउंट से कुल 14 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 1.23 लाख रुपये निकाल लिए गए. शख्स एक प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी है. अगर आप भी अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आपको सावधानी के साथ काम करते हुए आधिकारिक वेबसाइट या फिर उमंग ऐप का सहारा लेना चाहिए. कस्टमर केयर नंबर का इस्तेमाल सिर्फ तभी करना चाहिए जब आपको इसकी सही जानकारी हो नहीं तो आप भी ऐसे फ्रॉड का शिकार बन सकते हैं.


More Stories
Delhi to Haridwar in 90 Minutes From Next Month? Nitin Gadkari Announces New Expressway
SIR पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल, 43 लाख मतदाताओं का क्या होगा? फॉर्म-6 पर चुनाव आयोग से जवाब तलब
3% hike in dearness allowance for central government employees cleared by cabinet