सार्वजनिक शौचालय की देखरेख करने वाले ने उपयोग शुल्क को लेकर हुए झगड़े में कथित रूप से एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की रात मध्य मुंबई के दादर इलाके में एक बस स्टैंड के पास बने शौचालय की है।
घटना में मारे गए व्यक्ति राहुल पवार ने शौचालय का उपयोग किया और बिना भुगतान किए वहां से जा रहा था। शौचालय की देखरेख करने वाले विश्वजीत ने उसे रोका और दोनों ने कहासुनी हो गई। पवार ने कथित रूप से विश्वजीत पर चाकू से वार किया, और दूसरे ने पलट कर पवार के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में पवार की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि माटुंगा पुलिस ने पूछताछ के बाद विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


More Stories
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder