कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास करने के लिए कुछ खास नहीं होता और हम टाइमपास करने के लिए कुछ ढूंढने लगते हैं. ये आपकी कोई हॉबी भी हो सकती है या फिर कुछ नई चीज़ भी. हालांकि कोई खाली बैठा है, इसलिए मौत को दावत तो नहीं देगा लेकिन एक ब्रिटिश शख्स ने ऐसा ही किया. घर में कोई काम नहीं था, इसलिए उसने गमले में दर्द देने वाला पौधा उगा डाला.
ब्रिटेन में रहने वाले डेनियल नाम के शख्स ने घर में बोरियत दूर करने के लिए ऐसा एक पौधा उगा लिया है, जो दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा माना जाता है. अगर ये किसी को छू भी जाए तो सालों तक दर्द देने की क्षमता रखता है. यूं तो ये पौधा मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है, लेकिन शख्स ने इसे ब्रिटेन में अपने घर के अंदर ही उगा लिया.
घर के अंदर उगाया दुनिया का सबसे खतरनाक पौधा
ऑक्सफोर्ड में रहने वाले डेनियल ने अपने घर के अंदर ही सुसाइड प्लांट के नाम से मशहूर डेंड्रोक्नाइड मोरोइड्स (Dendrocnide Moroides) को अपने घर के अंदर ही एक गमले में उगा रखा है. पौधे को एक जेल बनाकर उसमें रखा गया है और इस पर डेंजर का साइन भी लगाया गया है. उन्होंने इंटरनेट से इसका बीज लिया, जो काफी महंगा था. उन्होंने इसे अपने कमरे के सामने ही लगाया हुआ है, ताकि कोई इसे छुए नहीं. वे एक मोटा दस्ताना पहनकर ही इसकी देखभाल करते हैं, फिर भी उन्हें एक बार इसका डंक लग चुका है.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation