एक घातक मामला दिल्ली के द्वारका में सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने आईओसीएल की पाइपलाइन से तेल चोरी करने के लिए एक सुरंग खोदी। इसके पश्चात्, उसने पाइपलाइन से तेल निकालने के लिए मशीन लगाकर चोरी करने की कोशिश की। वर्तमान में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के संबंध में आईओसीएल ने 4 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।
Also Read: एशियन गेम्स 2023 में भारत ने लगाई मेडल्स की सेंचुरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड
पूरा मामला
जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड ने 4 अक्टूबर को पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि 29 सितंबर को निरीक्षण के दौरान सामने आया कि दिल्ली-पानीपत खंड से तेल चोरी किया जा रहा था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। जांच में सामने आया कि यह चोरी पोचनपुर गांव में हो रही है। इसके बाद पुलिस उस स्थान पर पहुंची जहां से तेल चोरी किया जा रहा था।
Also Read: Israel announces “state of war” following missile strikes from Gaza
दिल्ली: ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पाइपलाइन को ड्रिल कर दो प्लास्टिक पाइपों को खोदकर एक सुरंग खोद दी गई थी। जो उस स्थान से 40 मीटर दूर जमीन पर खुलती थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि राकेश नामक युवक ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन संशोधन अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम और आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस को शक है कि इस कारनामे उसके साथ और भी लोग हो सकते हैं इसलिए पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ में जुटी है।
Also Read: Sikkim dam washed away in 10 minutes after flash flood


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead