महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक मृत व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने एक 17 वर्षीय लड़की से दोस्ती की और जून से अगस्त 2024 के बीच कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दोनों ने शादी कर ली और लड़की ने 14 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया। आरोपी की मौत हो चुकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read: तिब्बत से लेकर दिल्ली-बिहार, पिछले 17 घंटे में 10 भूकंप
ठाणे में शादी समारोह में रिवॉल्वर लहराने पर भाजपा पदाधिकारी और भाई पर मामला
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बहन की शादी से पहले आयोजित एक समारोह में नाचते समय रिवॉल्वर लहराने के आरोप में भाजपा के एक पदाधिकारी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कल्याण में भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष और व्यवसायी चिंतामन लोखंडे और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
Also Read : बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ऑफिसर पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज
पावरलूम इकाई में आग; कोई हताहत नहीं, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नदीम मोहम्मद फहीम मंसूरी (22) को गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 223 और 275 और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में स्थित एक पावरलूम इकाई में आग लग गई, जिससे वहां रखे उपकरण और सामान जलकर राख हो गए. अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6 बजे फातिमा नगर स्थित भुसावल कंपाउंड में यह घटना हुई. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. स्थानीय दमकलकर्मियों और आपदा नियंत्रण दल के सदस्य दो दमकल गाड़ियों के साथ रात करीब 10.30 बजे आग पर काबू पाने में सफल रहे. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
Also Read: शराब दुकानों पर ताला, 1 अप्रैल से 19 शहरों में बंद होंगी दुकानें


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder