मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पिपराई थाना क्षेत्र में एक साथ तीन नाबालिग बच्चियों के साथ रेप और उनका मतांतरण कराया गया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोप है कि पहले एक नाबालिग को फंसाया और रेप किया. फिर उसका मतांतरण किया. ऐसा ही पैटर्न आरोपी के दो दोस्तों ने पीड़िता की दो नाबालिग सहेलियों के साथ अपनाया. दरअसल, एक महिला ने पिपराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि 7 नवंबर 2025 को उनकी 17 साल की बेटी को मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला अल्तामश खान बहला-फुसलाकर पिपरई रेलवे स्टेशन से ट्रेन से भोपाल ले गया और धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया. आरोपी ने उसके साथ भोपाल में अपने घर पर ही उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए.
Also Read:कैंसर के इलाज में इम्यूनोथेरेपी बनी नई उम्मीद
मध्य प्रदेश: महिला ने शिकायत में क्या कहा
शिकायत में यह भी बताया कि बेटी की सहेलियों के साथ भी ऐसा ही किया गया, जिनकी उम्र सिर्फ 15 और 15 साल है. वह भोपाल की रहने वाली हैं. उनके साथ भोपाल के जिंसी निवासी आहत शेख और अरहान अली ने भी उनका रेप किया और मतांतरण कराया. तीनों आरोपी आपस में घनिष्ठ दोस्त हैं. आरोप है कि नाबालिगों का ब्रेनवॉश कराया और बुर्का पहनाया. पिपरई थाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ऐसे हुआ खुलासा
इसका खुलासा तब हुआ, जब तीनों नाबालिग भोपाल से पिपराई ट्रेन में यात्रा कर रही थीं. उस दिन उसी ट्रेन में एक पिपरई का भी शख्स यात्रा कर रहा था. जब उसने देखा कि लड़कियां यात्रा तो बिना बुर्का के कर रही थीं, लेकिन जैसे ही वीडियो कॉल आता तो बुर्का पहन लेतीं. उसे जब यह संदिग्ध लगा तो उनसे बातचीत की. फिर मतांतरण का खुलासा हुआ. उसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक मामला पहुंचा, फिर उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला कि वह ट्रेन से उतर किस घर पहुंची हैं. फिर उन्होंने पहचान उनके परिजनों को इस बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ सुबह थाने कार्रवाई के लिए आवेदन दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दीं हैं.
पुलिस ने क्या कहा
एसडीपीओ विवेक शर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां ने थाने पहुंचकर उनकी नाबालिग बेटी व दो अन्य बच्चियों का धर्मांतरण व रेप की शिकायत की है. इसके बाद तुरंत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं.
Also Read:दक्षिण राज्यों में लोकसभा सीटों को लेकर सरकार ने दूर किया भ्रम


More Stories
AAP chief Kejriwal urges Wangchuk to end hunger strike; will meet him on July 16
ऑपरेशन सिंदूर का असर: 14 महीनों में ₹10 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी
Health Concerns Rise as Sonam Wangchuk Loses 8.5 kg During 17-Day Hunger Strike