प्यार में एक युवक ने गैलेंडर से अपना गला काट लिया। उसकी हालत गंभीर है। उसने मंगलवार को फेसबुक पर LIVE आकर वारदात को अंजाम दिया। घटना हैदराबाद की है, जबकि युवक उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का रहने वाला है। खबर मिलते ही परिजन हैदराबाद रवाना हो गए हैं।
परिजन ने बताया कि शैलेश की शादी खलीलाबाद में रहने वाली लड़की से 26 मई 2023 को होने वाली थी। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने यह कदम उठाया। हालांकि, शुरूआती दौर में जानकारी सामने आई थी कि दोनों की शादी 30 नवंबर को होनी थी।
दोस्तों को किया आखिरी सलाम
फेसबुक LIVE में शैलेश कमरे में बैठा नजर आ रहा है। वह लड़की से अपने गिले शिकवे कह रहा है। इसके बाद दोस्तों को आखिरी सलाम कहकर गैलेंडर से गला काट लेता है। वह कुछ देर बैठा रहा और गले से खून बहता रहा। 2.51 सेकंड के बाद फेसबुक LIVE बंद हो जाता है। वीडियो में शैलेश ने 2 मिनट तक अपनी बात कही- उसने कहा..
‘भाई फेसबुक पर हमने उसकी फोटो डाली है और नंबर भी डाला है। उसकी शादी न होने देना। जैसे हमारी न हो पाई तो आप से गुजारिश है कि उसकी भी न हो। अब कभी मुलाकात नहीं हो पाएगी।
भाई प्यार किए थे खिलवाड़ नहीं किए थे। पिछले मंगलवार से आज एक हफ्ता हो गया। पहले बातचीत होती थी। आज सुबह फोन कर वह गाली दे रही थी। कह रही थी कि हमारे पास होते तो तुम्हें जहर देकर मार देती। ठीक है हम खुद मर जा रहे हैं। सभी लोग इसको शेयर कर दो ताकि उसकी शादी भी न हो पाए।’
हालत गंभीर, हॉस्पिटल में एडमिट
बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने शैलेश को LIVE देखा तो उन्होंने परिजन को खबर दी। परिजन ने हैदराबाद में अपने परिचितों को फोन किया। तब शैलेश को उन लोगों ने अस्पताल में एडमिट किया। उसकी हालत गंभीर है। गांववालों के मुताबिक, डॉक्टर कह रहे हैं कि शैलेश बच भी जाए तो बोलने में दिक्कत होगी।


More Stories
Two Lok Sabha MPs Refuse Salary: Meet the Lawmakers Who Decline Pay
IT कंपनियों पर बढ़ सकते हैं साइबर हमले NASSCOM ने सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
US-Iran conflict impact: Market turmoil and protests in Parliament