महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति से हुए विवाद के बाद अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना श्यामनगर इलाके में रविवार देर रात हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग स्तब्ध रह गए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला की उम्र करीब 30 साल है, जबकि उसका पति 34 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर है। पति के देर रात घर लौटने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी।
ये भी पढ़ें-हार पर भारी पड़ा कोहली का शतक, ‘किंग अभी भी मैदान का बादशाह’
देर से घर लौटने पर पति से झगड़ा, बेटी बनी गुस्से का शिकार,लातूर
जानकारी के अनुसार, रविवार रात महिला का पति काफी देर से घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर महिला नाराज थी और दोनों के बीच विवाद हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झगड़े के बाद महिला ने आपा खो दिया और गुस्से में धारदार चाकू उठा लिया।
इसके बाद महिला ने अपनी बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने बच्ची के चेहरे, सिर, छाती, पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। हमले की गंभीरता इतनी ज्यादा थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पिता को बच्ची को अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिल पाया।
घटना की जानकारी मिलते ही लातूर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात की वजह सिर्फ पति का देर से घर लौटना था या इसके पीछे कोई और मानसिक, पारिवारिक या अन्य कारण भी शामिल है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि एक मां इतनी क्रूरता से अपनी ही बेटी की जान ले सकती है।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead