राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के मामले की जांच तेज है. जांच एजेंसी NIA की टीम तफ्तीश करने उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंची है. एनआईए हत्याकांड के पीछे आतंकी साजिश की जांच कर रही है. जांच एजेंसी दावत-ए-इस्लामी पर शिकंजा कस रही है.
बता दें कि कानपुर में दावत-ए-इस्लामी का मरकज है. आरोपी मोहम्मद रियाज इसी संस्थान से जुड़ा था. इस संगठन का मुख्यालय पाकिस्तान में हैं और कहीं ना कहीं भारत में हिंसा फैलाने की कोशिशों से जुड़े तार सामने आ रहे हैं.
कन्हैया लाल की हत्या के बाद रियाज ने सोशल मीडिया पर जिस तरह से वीडियो जारी किया था, उसके बाद दावत-ए-इस्लामी संगठन जांच के घेरे में आया था. कानपुर पुलिस को दावत-ए-इस्लामी के संचालक सरताज की तलाश है. बताया जा रहा है कि उसके घर में छापेमारी हो सकती है. कानपुर पुलिस ने मदद के लिए NIA से भी संपर्क साधा है.


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
Gold and Silver Prices Rebound as MCX Gold Crosses Rs 1.39 Lakh Amid Festive Demand