खालिस्तान समर्थक और वारिस डी पंजाब के सरगना अमृतपाल की गिरफ्तारी की आशंका को लेकर पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है। उसे हिरासत में लेने के प्रयास में अब तक कई ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन अमृतपाल अधिकारियों को चकमा देने में सफल रहा है। इस बीच, हाल के घटनाक्रमों के आलोक में हरियाणा-पंजाब सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। करनाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि अमृतपाल इलाके में रहा होगा।
अमृतपाल के समर्थन में उतरे सिख समाज के लोग
अमृतपाल मामले में एक ओर पंजाब पुलिस हर दिन नए खुलासे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कई लोग उसे समर्थन देते हुए भी नजर आ रहे हैं। करनाल में डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में सिख समाज के लोगों ने एकत्रित होकर अमृतपाल के समर्थन में मीटिंग की। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने अमृतपाल पर लगाए गए सभी केस खारिज करने की मांग की, साथ ही गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की भी मांग की है।
करनाल में अमृतपाल के समर्थन में एकत्रित हुए सिख समाज के लोगों ने उसे वारिस दे पंजाब का मुखिया बताते हुए सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। सिख समाज के लोगों का कहना है कि अमृतपाल युवाओं का नशा छुड़ाने का काम कर रहा है। वह खलिस्तान समर्थक नहीं है।
लंदन में खलिस्तान समर्थकों का प्रदर्शन
अमृतपाल मामले का असर केवल हरियाणा और पंजाब तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस घटना की चिंगारी अब विदेश तक भी पहुंच गई है। लंदन में खलिस्तान समर्थकों ने एकत्र होकर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए अमृतपाल सिंह का पोस्टर लहराया। यही नहीं खलिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग में तिरंगे झंडे का भी अपमान किया।


More Stories
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा
सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल; पुरानी यादें हुईं ताजा