केरल के त्रिशूर जिले में कुथिरन नेशनल हाइवे के पास एक फिल्मी स्टाइल में वारदात हुई। कुछ लोगों ने एक व्यापारी का पहले पीछा किया और मौका मिलते ही उनकी कार को रोककर व्यापारी और उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। इन लुटेरों ने ढाई किलो सोना भी लूट लिया। इस दिनदहाड़े हुई लूट का डैशकैम वीडियो वायरल हो चुका है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Also read: महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द
सोने के व्यापारी का पीछा कर लूटा गिरोह
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह एक आभूषण व्यापारी अपने दोस्त के साथ ढाई किलो सोने के गहने लेकर कार से कोयंबटूर से त्रिशूर जा रहा था। इसी दौरान 12 लोगों के एक गिरोह ने उनका पीछा किया। लुटेरों ने कार के सामने आकर उसे रोका और व्यापारी व उसके दोस्त को ढाई किलो सोने के आभूषणों के साथ अगवा कर लिया।
लुटेरों ने कार रोककर आभूषण व्यापारी को अगवा किया
पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 सितंबर की सुबह करीब ढाई बजे हुई, जब आभूषण व्यापारी अरुण सनी अपने दोस्त रोजी थॉमस के साथ कोयंबटूर से त्रिशूर की ओर तैयार गहने लेकर जा रहे थे। जब वे कल्लिडुक्कू के पास पहुंचे, जहां मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा था, तो तीन एसयूवी ने उनकी कार को घेर लिया। लुटेरों का एक समूह बाहर आया और सोना सौंपने की धमकी देने लगा। अरुण के हिचकिचाने पर बदमाशों ने उसे कार से खींचकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया, जबकि उसके दोस्त को दूसरी कार में ले जाया गया।
Also read: मुंबई: देश के सपनों के शहर में 1.35 लाख मंथली 2 BHK का रेंट, चार लाख की सिक्युरिटी
लुटेरों ने पीट-पीटकर उगलवाया सोने का राज, 1.84 करोड़ का सोना लूटकर फरार
पुलिस ने बताया कि बुधवार को शिकायत मिलने के बाद भारतीय न्याय संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर के अनुसार, पीड़ित व्यापारी अरुण सनी त्रिशूर के किझाक्केकोट्टा और उनके दोस्त रोजी थॉमस पोट्टा के रहने वाले हैं। लुटेरों ने सोने का ठिकाना बताने के लिए अरुण की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गए और सोने की जानकारी दे दी। बदमाशों ने 1.84 करोड़ रुपये का सोना लूटकर अरुण को पुथुर के पास सड़क किनारे और उनके दोस्त को मराठक्कारा में छोड़ दिया। बाद में तलाशी के दौरान पुलिस को अरुण की कार वनियामपारा में मिली, लेकिन सोना गायब था।
Also read: दिल्ली विधानसभा सत्र की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा