केरल में हाल में महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाए जाने के मामले में शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. करीब दो महीने पहले स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध के बाद महात्मा गांधी की तस्वीर को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया था.
पुलिस ने घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है. वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों में शामिल दो व्यक्ति वायनाड के सांसद के कार्यालय के कर्मचारी हैं, जबकि दो अन्य व्यक्ति पार्टी के कार्यकर्ता हैं. बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि 24 जून को एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा वायनाड के सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ के दौरान दीवार पर लगी महात्मा गांधी की तस्वीर को नुकसान पहुंचाया गया था. (इनपुट: भाषा)


More Stories
जेल में भूख हड़ताल या मौन व्रत? लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Former Delhi HR professional quits her corporate job and moves to Goa in search of purpose
नागपुर में गिरफ्तारी से पहले आगरा के होटल में श्रद्धा दुबे रुकी थी, बहन के साथ बुर्का पहनकर पहुंची थी ताज नगरी