उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक कपड़ा व्यापारी के बेटे की मौत के चौंकाने वाले मामले की घटना सामने आई है. मनीष कनोडिया नामक कपड़ा व्यापारी के 17 साल के पुत्र कुशाग्र का शव एक अपार्टमेंट में फजलगंज में मिला है. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 17 साल के बच्चे के अपहरण के बाद हत्या का मामला बहुत दुखद है. परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे ने कोचिंग से वापस नहीं आया और एक फिरौती पत्र भी प्राप्त हुआ है, इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे मामले की गहराई से जाँच करने का दिशा निर्देश दिया है.
Also Read: Thailand announces visa-free entry for Indian tourists from Nov 10
कानपुर: टीचर और उसका मंगेतर शक के घेरे में
असल में इस मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. मामले में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर और उसका मंगेतर शक के घेरे में है. कुशाग्र को रचिता नाम की टीचर पढ़ाती थी. आरोप है कि रचिता के मंगेतर प्रभात और उसके दोस्त अंकित ने मिलकर कुशाग्र की हत्या को अंजाम दिया है. सीसीटीवी से जो फुटेज मिले हैं उससे यह साफ दिख रहा है कि कुशाग्र को प्रभात ने रचिता के माध्यम से बुलाया है और कुशाग्र खुद से सीसीटीवी में प्रभात के पीछे जाता हुआ दिख रहा है.
Also Read: मुकेश अंबानी को तीसरी बार दी जान से मारने की धमकी, 400 करोड़ पहुंच गई डिमांड
फिरौती का लेटर घर भेजा
इसके बाद प्रभात उसे अपने घर ले जाता है और एक कमरे में जहां पर प्रभात और अंकित दोनों लोग जाते हुए दिखते हैं और लगभग साढ़े चार बजे से लेकर 5:15 तक के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद प्रभात ने दूसरे कमरे में जाकर शर्ट बदली है और घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को डाइवर्ट करने के लिए फिरौती का लेटर घर पर भेजा गया है.
Also Read: बीड: आगजनी, बसों में तोड़फोड़, आखिरकार कलेक्टर का बड़ा फैसला, लगाया कर्फ्यू, इंटरनेट बंद
आरोपी प्रभात ने कबूल किया
फिलहाल कानपुर पुलिस के अधिकारी इस पूरे मामले पर सघनता में जुटे हुए हैं. घटना से संबंधित सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. रचिता से पूछताछ में प्रभात का भी नाम आया. फिर दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी प्रभात ने कबूल किया कि कुशाग्र के टीचर से संबंधों की शक की वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जल्द ही पुलिस फाइनल रिपोर्ट लेकर पेश हो सकती है.


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts