आरोपी पीटर जोसेफ ने 2017 में कामिनी से लव मैरिज की थी, और सास पुष्पा भी उनके साथ रहने लगी थीं। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद पीटर भागा नहीं, बल्कि घर का दरवाजा बंद कर लाश के पास आधे घंटे तक बैठा रहा।
यूपी के कानपुर से दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की घटना सामने आई है। जोसेफ पीटर नाम के शख्स ने पहले अपनी पत्नी की चापड़ से काट कर हत्या कर दी, फिर बेटी को बचाने आई सास को भी मार डाला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीटर ने पत्नी के अवैध संबंध के शक में चकेरी में पत्नी का गला रेतकर और सास को मारा।
इस घटना की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जोसफ पीटर उर्फ बादल (41) को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
बुलंदशहर के रहने वाले पीटर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Also Read : PM मोदी भी देखेंगे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म, संसद भवन में शाम 7 बजे दिखाई जाएगी मूवी
यह 2017 में लव मैरिज हुई थी
मृतकों की पहचान कामिनी सिंह (39) और पुष्पा (62) के रूप में हुई, जिनसे पीटर जोसेफ ने 2017 में लव मैरिज की थी।
अपर पुलिस उपायुक्त राजेश श्रीवास्तव के अनुसार, जोसेफ पीटर को शक था कि उसकी पत्नी का दिल्ली के युवक से अवैध संबंध था।
उन्होंने बताया कि रविवार को अपनी पत्नी को बाहर घुमाने के लिए जोसफ ने एक ऑटो किराए पर मंगवाया था, लेकिन पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया जिससे दोनों के बीच बहस हुई। गुस्से में पीटर ने चापड़ से कामिनी का गला रेत दिया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उसने अपनी सास के सिर पर लोहे की छड़ से प्रहार कर उसे भी मार डाला।
Also Read : विक्रांत मैसी ने की रिटायरमेंट की घोषणा
बेटी को बचाने आई सास को भी मौत के घाट उतारा
पीटर ने सबसे पहली पत्नी की हत्या की और जब पुष्पा ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसे भी मार डाला। उसके घर से चीख पुकार सुनने पर पड़ोसी संजीव गुप्ता ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने कामिनी और पुष्पा के खून से लथपथ शव पाये।
Also Read : किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर जाम, बैरिकेडिंग और एडवाइजरी


More Stories
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video
बद्रीनाथ हादसे के बाद DGCA का बड़ा फैसला, दो पायलट अनिवार्य होने पर निजी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों ने रोकी सेवाएं
गाजियाबाद में इन 11 स्थानों पर ही बिकेंगे ग्रीन पटाखे, 5 से 7 नवंबर तक होगी बिक्री, नोट कर लें जगहों की लिस्ट