कानपुर नगर, देहात और उन्नाव जिलों की पान मसाला और लोहा फैक्ट्रियों के बाहर से 60 दिन बाद राज्य कर विभाग ने अपनी निगरानी टीमों को पूरी तरह से हटा लिया है। दो माह पहले 23 नवंबर को कर चोरी की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर राज्य कर विभाग ने इन फैक्ट्रियों के बाहर 24 घंटे तैनात निगरानी टीमों को खड़ा किया था। यह कदम कर चोरी पर काबू पाने और फैक्ट्रियों में हो रही अनियमितताओं की निगरानी के लिए उठाया गया था। अब, विभाग ने कैमरों से निगरानी करने का निर्णय लिया है, जिससे इन फैक्ट्रियों पर राज्य कर विभाग की नजर बनी रहेगी।
सोमवार को कैमरे लगने के बाद मंगलवार को टीमों को हटाना शुरू कर दिया गया था। बुधवार को इन्हें पूरी तरह हटा दिया गया और अब सिर्फ कैमरों से इन फैक्ट्रियों की निगरानी शुरू हो गई है। जोनल मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से इनकी निगरानी की जा रही है और यहां 24 घंटे के लिए टीमों की ड्यूटी लगा दी गई है। 23 नवंबर को राज्य कर विभाग ने पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एसएनके, गगन, फजलगंज में सर, रायल, ट्रांसपोर्ट नगर में मधु पान मसाला, मधु जर्दा, शिखर, केसर, गड़रियनपुरवा में सिग्नेचर सिटी, मंधना में शुद्ध प्लस, कानपुर देहात के रनिया में किसान पान मसाला पर निगरानी टीमें लगाई थीं। साथ ही उन्नाव में रिमझिम इस्पात, आरएचएल पर भी टीमें लगाई गई थीं।
Also Read: जेडीयू ने मणिपुर अध्यक्ष को हटाया, एनडीए समर्थन वापसी
विभाग ने अपनी निगरानी के लिए कैमरे लगाए हैं
टीमों को हटाने के लिए फैक्ट्री मालिकों ने अपने सभी गेट पर लगे कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग देने से इन्कार किया तो राज्य कर विभाग ने अपने कैमरे लगाने का निर्णय लिया था। सोमवार को इन कैमरों को लगा दिया गया था और मंगलवार को प्रमुख सचिव एम देवराज के साथ उद्यमियों की बैठक भी हुई थी। इसमें कहा गया था कि कैमरे लगने के बाद टीमें हटा ली जाएंगी। बुधवार से इन सभी फैक्ट्रियों के बाहर से टीमों को हटा लिया गया। अपर आयुक्त ग्रेड दो कुमार आनंद के मुताबिक सभी टीमें हटा ली गई हैं। कैमरों से निगरानी हो रही है।
Also Read: ट्रंप ने पुतिन को दी चेतावनी, क्या रूस यूक्रेन संग जंग रोकने के लिए कदम उठाएगा?


More Stories
ग्रेटर नोएडा में बालकनी से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ हादसा
PM Kisan 24th Installment: PM Modi Releases Rs 18,690 Crore to 9.34 Crore Farmers
BJP to Investigate Nagpur MLC Poll Loss, Examine Mahayuti Allies’ Campaign Efforts