राजस्थान के उदयपुर में हुए टेलर कन्हैयालाल हत्याकांड का कनेक्शन अब बिहार के भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड के माछीपुर से भी जुड़ गया है। इस मामले में एनआईए ने भागलपुर के माछीपुर के रहने वाले मोहम्मद मुनव्वर हुसैन अशर्फी को मंगलवार को हैदराबाद के संतोषनगर में पकड़ कर हिरासत में लिया और पूछताछ की। उसे 14 जुलाई को जयपुर में पुलिस अधीक्षक, एनआईए के सामने पेश होने को कहा गया है।
इसको लेकर उसे एक नोटिस भी दिया गया है। मुनव्वर हुसैन अशर्फी हैदराबाद में रहकर लोगों को धर्म की शिक्षा देता है। वह ऑनलाइन क्लास भी चलाता है। आरोप है कि कन्हैयालाल हत्याकांड से जुड़े एक संदिग्ध ने मुनव्वर हुसैन अशर्फी को फोन किया था। हालांकि, एनआईए ने मुनव्वर हुसैन अशर्फी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक इससे पहले हैदराबाद पहुंची एनआईए की टीम ने अशर्फी के घर की भी तलाशी ली।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
कौन हैं मोजतबा ख़ामेनेई, जिन्हें अगल सुप्रीम लीडर माना जा रहा है