जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार को पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. सुरक्षा बलों ने एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तरी कश्मीर जिले में नियंत्रण रेखा के पास जुमागुंड क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया, जो तड़के मुठभेड़ में तब्दील हो गया. कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘मुठभेड़ में पांच विदेशी आतंकवादी मारे गए. इलाके में तलाश जारी है.’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. उत्तर कश्मीर पर नियंत्रण रेखा (LOC) पर सुरक्षा बलों ने निगरानी बढ़ा दी है. सभी फील्ड कमांडर्स को आतंकियों की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है. यह बीते तीन दिनों में कुपवाड़ा में घुसपैठ की दूसरी कोशिश है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले 13 जून को डोगानाड़ मच्छल सेक्टर में सेना के जवानों ने दो आतंकियों का एनकाउंटर किया था. जानकारी के अनुसार, यह घुसपैठ कुपवाड़ा जिले के जगमुंड इलाके में हुई. पुलिस को जानकारी हुई थी कि पाक सेना की मदद से एक दल जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर सकता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, नियंत्रण रेखा के अग्रिम छोर पर गश्त कर रहे सैन्य दल ने स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों के गुट को देखा. इसी समय उन्होंने सभी जवानों को अलर्ट पर करते हुए आतंकियों पर निगहबानी शुरू की. जैसे ही आतंकी भारतीय सीमा में घुसे तो उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा गया.
आतंकियों ने भागने की कोशिश की. उन्होंने सेना के जवानों पर गोली भी चलाई. इस पर गुरुवार आधी रात जवानों ने जवाबी फायरिंग की और शुक्रवार सुबह तड़के मुठभेड़ वाली जगह का मुआयना किया. यहां पांच विदेशी आतंकियों के शव पड़े थे.


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees