इससे पहले 23 नवंबर को दिल्ली एम्स की वेबसाइट पर साइबर अटैक हुआ था। जिससे पूरे अस्पताल का सर्वर डाउन हो गया था। पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही मुख्य सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई थीं।
दिल्ली एम्स पर हुए साइबर अटैक का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। अकाउंट हैक होने की खबर आते ही जांच एजेंसियां सतर्क हो गईं। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट ट्विटर हैंडल हैकिंग से जुड़ें मामले की जांच में जुट गए हैं।
अकाउंट हैक होने के बाद मंत्रालय के अकाउंट से कई सारे ट्वीट किए गए हैं। इन ट्वीट में कई लोगों को टैग किया गया है। खबर लिखे जाने तक भी मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट ठीक नहीं हुआ था। बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली एम्स के सर्वर पर भी साइबर अटैक किया गया था। जिसके बाद हैकर्स ने संस्थान से क्रिप्टोकरेंसी में 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार कर दिया था और सर्वर ठप होने के कारण कई दिनों तक सभी काम मैनुअल किए गए थे।
इस साल देश में बढ़े साइबर हमले
जुलाई में आई साइबर सिक्योरिटी कंपनी नॉर्टन की एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में साल 2022 के पहले तीन महीनों में ही 1.8 करोड़ साइबर हमले हुए हैं। इसका मतलब है कि इंडियन कंप्युटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने हर दिन 200,000 साइबर हमले दर्ज किए हैं।


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed