केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि चीन और दूसरे देशों द्वारा विकसित ऐसे 348 मोबाइल ऐप की पहचान की गई है और उन्हें प्रतिबंधित किया गया है जो यूजर्स की जानकारी एकत्र कर रहे थे और देश के बाहर स्थित सर्वरों को अनधिकृत तरीके से भेज रहे थे.
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में रोडमल नागर के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. सदस्य ने पूछा था कि क्या सरकार ने देश से बाहर सूचना भेजने वाले किसी ऐप की पहचान की है और अगर ऐसे किसी ऐप का पता चला है तो क्या उन्हें प्रतिबंधित किया गया है.
जवाब में मंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे 348 ऐप की पहचान की है और मंत्रालय के अनुरोध पर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी ऐप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है क्योंकि इस तरह के डेटा प्रसारण भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा और राज्य की सुरक्षा का उल्लंघन करते हैं. चंद्रशेखर ने बताया कि इन ऐप को चीन समेत विभिन्न देशों द्वारा विकसित किया गया है.
प्ले स्टोर से हटा BGMI
बता दें कि हाल ही में गेमिंग दिग्गज क्राफ्टन के एक लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) को भी प्ले स्टोर से हटा दिया दिया गया है.
Google ने कहा है कि उसे इस संबंध में सरकार से एक आदेश मिला है और यही वजह है कि ऐप के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया गया. सितंबर 2020 में, डेटा सुरक्षा का हवाला देते हुए, क्राफ्टन के प्लेयर अन नोन बैटलग्राउंड (PUBG) को 117 अन्य चीनी ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead