अमेरिका में रह रहे भारतीय गैंगस्टरों ने अब अपना नया ठिकाना ढूंढ लिया है। पहले ये गैंगस्टर मुख्य रूप से कनाडा और खाड़ी देशों में सक्रिय थे, लेकिन अब वे अपने ऑपरेशन के लिए नए स्थानों की तलाश में हैं।
दुबई से डिपोर्ट किए गए लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा किया कि लारेंस बिश्नोई गैंग सहित भारत के वांछित अपराधियों के लिए अब अमेरिका एक नया ठिकाना बनता जा रहा है।
उनका कहना है कि भारत से भागे हुए गैंगस्टर फर्जी पासपोर्ट के जरिए डंकी रूट से अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं।
Also Read : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर और दफ्तर में ED की छापेमारी
डंकी रूट से अमेरिका पहुंच रहे भारतीय गैंगस्टर
दिल्ली के नजफगढ़ में डबल हत्याकांड को अंजाम देने के बाद, लॉरेंस गैंग के शार्प शूटर हर्ष उर्फ चिंटू ने पंजाब से फर्जी पासपोर्ट तैयार कराया था।
हर्ष उर्फ चिंटू का फर्जी पासपोर्ट 26 मार्च को जालंधर से जारी हुआ, जिसमें उसका नाम प्रदीप कुमार है।
हर्ष ने बताया कि कई अन्य गैंगस्टर भी अमेरिका जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवा रहे हैं।
Also Read: चक्रवात फेंगल: पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद, तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अनुमान
भारत को सौंपने में सहमत
गोल्डी बराड़, अनमोल बिश्नोई, रोहित गोदारा, मोंटी मान, पवन बिश्नोई और हिमांशु भाऊ डंकी रूट से पहुंचे।
अब अमेरिका में बैठ कर ये सभी गैंगस्टर्स भारत में ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं.
भारतीय एजेंसियों के लिए चुनौती है कि वांछित अपराधियों को भारत को सौंपने में सहमत नहीं होता।
Also Read : संबल: मस्जिद विवाद पर सुनवाई आज, सुरक्षा कड़ी


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed