मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला संग उनकी हत्या कर दी। चार मार्च को आरोपियों ने शव के टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके छोड़ प्रेमी संग शिमला घूमने चली गई। मंगलवार को मुस्कान ने अपनी मां को वारदात की जानकारी दी। मां ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।
Also Read: IPL 2025: खिताब बचाने को तैयार अजिंक्य रहाणे, बोले- केकेआर की कप्तानी सम्मान की बात
सौरभ मर्चेंट नेवी में कार्यरत था।
सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करते थे और अक्सर विदेश जाते थे। 2020 में लंदन में नौकरी शुरू की। सौरभ ने 2016 में मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। उनकी पांच साल की बेटी पीहू दूसरी कक्षा में पढ़ती है। सौरभ, पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में तीन साल से किराए पर रह रहे थे। उनके माता-पिता ब्रह्मपुरी में रहते हैं। 2019 में मुस्कान के मोहल्ले के युवक साहिल शुक्ला से संबंध बन गए। 24 फरवरी को सौरभ अमेरिका से लौटे थे।
Also Read: युजवेंद्र चहल से डेटिंग की खबरों के बीच आरजे महवश ने शेयर की ये रील, लोगों को याद आई धनाश्री
मुस्कान ने पति को बेहोश किया और फिर प्रेमी को घर बुलाया।
सौरभ को पत्नी मुस्कान के साहिल से संबंधों की जानकारी थी, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 4 मार्च की रात, मुस्कान ने सौरभ को खाने में बेहोशी की दवा दी और फिर साहिल को बुलाया। दोनों ने चाकू से सौरभ के सीने पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर, शव के 15 टुकड़े कर प्लास्टिक ड्रम में भर दिए। शव को छुपाने के लिए ड्रम में सीमेंट और डस्ट का घोल डाल दिया।
Also Read: नागपुर में आखिर हुआ क्या… 2 अफवाहों से भड़के लोग
हत्या के बाद शव से भरा पूरा ड्रम मोर्चरी भेजा गया।
पुलिस ने पहले मजदूरों से ड्रम तोड़ने की कोशिश की, लेकिन शव फंसा होने के कारण पूरा ड्रम मोर्चरी भेज दिया।
Also Read: भाषा विवाद के बीच बीजेपी का आरोप – उन्हें उत्तर भारतीयों को नीचा दिखाने में मजा आता है
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। ड्रम में शव डालकर उसे सीमेंट व डस्ट से चिन दिया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। -डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी मेरठ


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed