तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। कोटी इलाके में स्थित SBI ATM के बाहर दो अज्ञात बदमाशों ने केरल के 26 वर्षीय व्यापारी रिनशाद पी.वी. को गोली मार दी और 6 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
कोटी इलाके में SBI ATM पर कैश जमा करते समय बदमाशों ने व्यापारी पर फायरिंग की, हालत स्थिर, आरोपी फरार
रिनशाद कपड़ों के व्यापारी हैं और ATM में रकम जमा करने पहुंचे थे। तभी पीछे से आए बदमाशों ने उन पर पिस्टल तानकर फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिने पैर में लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी उनका कैश बैग और बाइक की चाबी लेकर उसी बाइक से फरार हो गए।
Also Read: Lalita Jayanti 2026: 1 फरवरी को जानें व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
घटना के बाद पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुल्तान बाजार पुलिस ने लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि कहीं रकम की जानकारी पहले से लीक तो नहीं हुई थी। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि आरोपियों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Also Read: रवि शास्त्री की भविष्यवाणी: T20 वर्ल्ड कप 2026 में दो टीमें बना सकती हैं 300+ स्कोर


More Stories
Bhutan Glacial Lake Outburst Triggers Flash Flood Warning for Bengal and Assam
7 साल तक संदीप समझकर सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला राज
The train robbery that never was: 2 Gujarat men, an attempted derailment