फहीम खान, जिसे 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक लोगों में शामिल किया गया है, पर नगर निगम ने पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी थी. सूत्रों के अनुसार, नागपुर नगर निगम ने कुछ दिन पहले उसे एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उसके घर में कई अनियमितताओं और बिना स्वीकृत बिल्डिंग प्लान के निर्माण का उल्लेख किया गया था. नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर के अवैध हिस्से को सोमवार को नगर निगम अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया. उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया है. नोटिस मिलने के बावजूद उसने अवैध निर्माण नहीं हटाया था। फहीम खान अल्पसंख्यक लोकतांत्रिक पार्टी (एमडीपी) का नेता भी है.
Also Read : ‘पुष्पा’ के रंग में डूबे डेविड वार्नर, ‘रॉबिनहुड’ इवेंट में श्रीवल्ली पर थिरके
नागपुर घटना: गिरफ्तार फहीम खान का अवैध निर्माण ढहाया गया
फहीम खान महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 17 मार्च को हुई हिंसा के लिए गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक लोगों में शामिल है. सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले नागपुर नगर निगम ने उसे नोटिस जारी किया था. इसमें कई खामियों और घर के लिए बिल्डिंग प्लान की मंजूरी न होने का हवाला दिया गया था. जानकारी के मुताबिक, घर यशोधरा नगर इलाके में संजय बाग कॉलोनी में स्थित है. घर फहीम खान की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है. एमडीपी के शहर प्रमुख फिलहाल जेल में बंद है.
Also Read : औरंगजेब विवाद के बीच VHP ने हुमायूं के मकबरे का निरीक्षण किया
नागपुर विवाद: अफवाह से भड़की झड़प, दंगाइयों से होगी नुकसान की भरपाई
17 मार्च को हिंसा तब भड़की, जब यह अफवाह फैली कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक चादर जलाई गई. झड़प के बाद शहर के कई हिस्सों में पथराव और आगजनी हुई, जिसमें पुलिस उपायुक्त स्तर के तीन अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई संपत्तियों की कीमत दंगाइयों से वसूली जाएगी. इसके अलावा भुगतान न करने पर नुकसान की भरपाई के लिए उनकी संपत्तियों को जब्त करके बेच दिया जाएगा. गृह मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले फडणवीस ने कहा, ‘मेरी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक पुलिस पर हमला करने वालों को पकड़कर उनके साथ सख्ती से पेश नहीं आया जाता.’
Also Read : पाकिस्तान ने नोबेल नामांकित महिला को आतंकवादी बता किया गिरफ्तार


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा