दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला इकाई और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत बहादुरगढ़ निवासी 30 वर्षीय सचिन को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है. फिलहाल, उसे सांपला पुलिस की हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है. कांग्रेस नेता हिमानी हत्याकांड में यह पहली गिरफ्तारी है. पुलिस ने आरोपी के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद की है.
हरियाणा पुलिस के अनुसार, हिमानी और सचिन एक-दूसरे को लगभग एक साल से जानते थे. सचिन न केवल उससे मिलने उसके घर जाता था बल्कि वहां ठहरता भी था. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए गहन पूछताछ कर रही है.
Also Read: JEE Mains 2025 Session 2: जल्द बंद होगी सुधार विंडो, तुरंत करें जरूरी बदलाव
सोशल मीडिया से दोस्ती, संबंध और ब्लैकमेलिंग में बदली कहानी
सचिन ने कांग्रेस नेता की हत्या मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर की थी. एक मार्च की सुबह हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में हिमानी का शव मिला। राहगीरों ने बैग देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जब बैग खोला गया तो उसके अंदर एक सूटकेस मिला. जांच में सामने आया कि आरोपी सचिन शव को बैग में डालकर बस के जरिए बस स्टैंड तक ले गया था.
Also Read: उत्तराखंड: बर्फीला तूफान, 57 लोग फंसे, 16 को बचाया; बारिश का अलर्ट
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बहादुरगढ़ के सचिन और हिमानी की दोस्ती करीब एक साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी. इसके बाद हिमानी ने उसे अपने घर बुलाया, जहां दोनों के बीच संबंध बने. हिमानी ने इन संबंधों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था.
इस वीडियो के जरिए हिमानी द्वारा सचिन को ब्लैकमेल करने की बात सामने आ रही है. हिमानी को कई लाख रुपये देने की बात भी सामने आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है. आरोपी यह भी बताया कि दो मार्च को निकाय चुनाव होने थे, उससे पहले हिमानी ने सचिन को अपने घर बुलाया था.
Also Read: पुणे बस रेप केस के आरोपी दत्तात्रेय गाडे को पुलिस ने हिरासत में लिया


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा