श्रद्धा और उनके पूर्व मैनेजर नवंबर 2020 के दिन “पिटाई” के बारे में बात कर रहे हैं। चैट के दौरान श्रद्धा ये बता रही है कि पिटाई की वजह से उसका बीपी काफी लो हो गया है और बिस्तर से उठने की ताकत नहीं बची है। वह ‘अपने माता-पिता’ से बात करने के बारे में बोलती है और यह भी कहती है कि वह इससे बाहर निकलना चाहती है।
24 नवंबर, 2020 को, श्रद्धा ने अपने पूर्व मैनेजर को लिखा कि “कल की पिटाई” की वजह से उसे एक दिन की छुट्टी चाहिए। श्रद्धा ने लिखा कि पिटाई के बाद उसका बीपी काफी लो हो गया है और बिस्तर से उठने की ताकत नहीं बची है। उसने यह भी कहा कि आफताब बाहर जा रहा है।
आफताब का कबूलनामा
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, लिव-इन पार्टनर आफताब अमिद पूनावाला (28) ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा वाकर की बेरहमी से हत्या कर दी। गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को आरी से काटा, शव के 35 टुकड़े किए, उसके बाद उसने बॉडी पार्टस को स्टोर करने के लिए नया फ्रिज खरीदा और रूम से बदबू ना आए.. इसके लिए अगरबत्ती जलाता रहा। उसने श्रद्धा के सिर को भी काट दिया और उसके चेहरे को भी जला दिया ताकि उसकी पहचान करना मुश्किल हो। आगे कहा कि उसने हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के तरीकों के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया था।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा