उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके के लिए पिछले साल रेलवे की भूमि पर बसी 50 हजार की आबादी वाली बस्ती को खाली कराने का हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया था। हाई कोर्ट में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका दायर की गई थी।
Also Read: Netanyahu rejects Hamas’ ceasefire deal, vows to fight until ‘total victory’
कोर्ट ने किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया था। इसी बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया और वर्तमान में विचाराधीन है। मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। हाई कोर्ट में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका दायर की गई थी।
Also Read: ‘चार जने मिलकर मेरे को मारे भाई…प्लीज हेल्प मी…’, US में फिर भारतीय छात्र पर हमला
इस अशांति के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई।
हाईकोर्ट की तरफ से मस्जिद पक्ष को कोई राहत नहीं मिलने पर मस्जिद मदरसे पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटानें की कार्रवाई शुरू हुई। इस बीच नगर निगम और पुलिस की टीम पर आसपास के घरों से जमकर पथराव हुआ। इसके बाद पूरे इलाकों में बवाल हो गया। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। थाने को भी फूंक दिया। देर रात मामला बिगड़ा तो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है।
मलिक का बगीचा में बने अवैध मदरसे और धर्म स्थल को तोड़ने के लिए नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम क्षेत्र में बिना हवाई सर्वे के ही घुस गई। बीते चार फरवरी के विरोध के बावजूद पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मामले को हल्के में ले लिया। कई मौकों पर ड्रोन से निगरानी करने वाले पुलिस प्रशासन कार्रवाई से पहले हवाई सर्वे तक नहीं करा पाया।
Also Read: Delhi Safer Than London for Wealthy Indians Amid Rising Thefts
हल्द्वानी: 300 से अधिक लोग घायल
मलिक के बगीचे के चारों ओर से पथराव में फंसने के बाद किसी तरह पुलिस फोर्स यहां से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंच सकी। मगर यहां भी बनभूलपुरा थाने को आग के हवाले कर दिया गया था। आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहन को भी उपद्रवियों ने आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की। इस दौरान एके 47, एसएलआर और पिस्टल से पुलिस ने करीब सैकड़ों राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद भी पथराव होने पर पैरों में गोली मारी जाने लगी। जानकारी के अनुसार उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस टीम ने 350 राउंड से अधिक बार फायरिंग की। जिसके बाद लोग मौके से इधर उधर होने लगे।
Also Read: डिजिटल विज्ञापनों को लेकर जल्द ही नई नीति लाएंगे: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा