गोरखपुर में NEET छात्र हत्याकांड पर पुलिस ने बड़ा और त्वरित एक्शन लिया है। आरोपी गौतस्कर रहीम को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया।यह मुठभेड़ पिपराइच और कुशीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अंजाम दी गई। पुलिस ने रहीम को पकड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया और फिर गिरफ्तार किया।इस मुठभेड़ को पुलिस ने “हाफ एनकाउंटर” की संज्ञा दी है।घटना में कुल छह आरोपी शामिल थे, जिनमें से चार को गिरफ्तार किया गया है।एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।उसकी हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Also Read : सुप्रीम कोर्ट का नया नियम अब पूरे देश में लागू, आवारा कुत्तों पर बड़ा आदेश
दीपक गुप्ता की हत्या से गोरखपुर में तनाव, गांव में फैला गुस्सा और शोक
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास गश्त और सख्ती भी बढ़ा दी है।एसएसपी राज करण नायर ने पूरे मामले की जानकारी प्रेस को दी।उन्होंने कहा कि जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।इस मुठभेड़ से इलाके में पुलिस की सक्रियता दिखाई दे रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी है।यह मामला तब सामने आया जब 19 वर्षीय दीपक गुप्ता की हत्या हो गई।दीपक गुप्ता NEET की तैयारी कर रहा था और गांव का होनहार छात्र था।सोमवार रात 12:30 बजे तीन गाड़ियां गांव में मवेशी चोरी के लिए आईं।दीपक ने तस्करों को देखकर शोर मचाया और उनके पीछे दौड़ने लगा।तस्करों ने उसे जबरन गाड़ी में खींचकर बैठा लिया और भाग निकले।युवक का शव घर से लगभग चार किलोमीटर दूर फेंका गया था।
एनकाउंटर पर उठे सवाल, कानून-व्यवस्था पर फिर गरमाई सियासत
गोरखपुर एनकाउंटर के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है।सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि जब अधिकारी लखनऊ से गोरखपुर गए, तभी एनकाउंटर तय था।उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से कानून-व्यवस्था नहीं सुधर सकती।अखिलेश ने योगी सरकार पर जातिवादी और दिखावटी प्रशासन चलाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए एनकाउंटर का सहारा लेती है।
एनकाउंटर को उन्होंने एक स्क्रिप्टेड ड्रामा और पूर्व नियोजित बताया है।उनका आरोप है कि पीड़ितों को न्याय नहीं, बल्कि सिर्फ तमाशा दिया जा रहा।सपा प्रमुख ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई एक दिखावा मात्र थी।उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और समर्थन जताया।अखिलेश ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा