‘मोहब्बत की परीक्षा’ पास करने के चक्कर में अपने प्रेमी की जगह यूनिवर्सिटी में उसका पेपर देने चली गई गर्लफ्रेंड। लेकिन भैया… वह पकड़ी गई, जिसके बाद सारा भेद खुल गया और मामला सुर्खियों में छा गया। लोग इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछ रहे हैं कि लड़का बिना प्रेमिका के कैसे घूमने चला गया?
यह अजीबोगरीब घटना गुजरात के सूरत स्थित ‘वीर नर्मदा दक्षिण गुजरात यूमिवर्सिटी’ की है। लड़की सरकारी नौकरी करती है। फिर भी वो इश्क की खातिर प्रेमी का एग्जाम देने के लिए तैयार हो गई। दावा किया गया कि इस 24 वर्षीय लड़की ने एडमिट कार्ड पर लड़के की जगह एडिट कर अपनी तस्वीर लगा दी और एग्जाम में बैठ गई। हालांकि, जैसे ही लड़की एग्जाम देने पहुंची, तो विजिलेंस टीम को युवती के पीछे बैठे एक युवक ने बताया कि उस सीट पर पिछले दिनों एक लड़का पेपर देकर गया है, जिसके बाद टीम ने लड़की की चालाकी को पकड़ा लिया।
लड़की का बॉयफ्रेंड बीकॉम थर्ड ईयर का छात्र है, जो परीक्षा के दिन उत्तराखंड घूमने चला गया था। ऐसे में उसने अपनी प्रेमिका से एग्जाम देने के लिए कहा। लड़की भी उसी कॉलेज से बी-कॉम पासआउट है। लड़की ने पूछताछ में समिति को बताया कि उसका बॉयफ्रेंड एग्जाम के दिन उत्तराखंड में था। उसकी तैयारी भी नहीं थी। इसलिए उसके कहने पर वो परीक्षा देने के लिए तैयार हुई। बता दें, सजा के तौर पर डमी कैंडिडेट बनी लड़की की डिग्री रद्द की जा सकती है। जबकि लड़के को 3 साल तक परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश