मुंबई के एक कॉलेज में बुधवार को उस समय बवाल मच गया, जिसमें छात्राओं को उन्होंने बुर्का पहनकर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके परिणामस्वरूप, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विरोध करने वाले अभिभावकों और छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने बाद में प्रवेश की अनुमति दे दी।
Also Read: छह महीने के भीतर पूरा होगा फिल्म सिटी का काम: सीएम योगी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चेंबूर में स्थित कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने छात्राओं को प्रवेश करने से पहले अपना बुर्का उतारने को कहा। सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि कॉलेज की अपनी यूनिफॉर्म है। सुरक्षाकर्मियों के प्रवेश देने से मना करने पर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद छात्राओं के माता-पिता भी कॉलेज पहुंच गए।
Also Read: 28% tax on online gaming effective from Oct 1, announces FM
गेट के बाहर हो रहे विरोध-प्रदर्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। मामला बढ़ने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं के परिजनों व कॉलेज प्राधिकारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान मुस्लिम छात्राओं ने कहा कि वे बुर्का हटाने को तैयार हैं, लेकिन कक्षाओं में स्कार्फ पहनेंगी। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं की यह शर्त मान ली। इसके बाद स्थिति शांत हुई।
Also Read: ओडिशा में डॉक्टरों ने गाय के पेट से 30 किलो प्लास्टिक निकाला


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed