मुरादनगर की ब्रह्मानंद कॉलोनी में लूट के दौरान बदमाशों ने मुनीम को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की और मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान चार बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से लूटी गई नकदी, तीन रोकड़ बही खाते, दो बाइक और तीन तमंचे बरामद किए। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर इस लूट का खुलासा कर दिया।
Also Read: दलाई लामा को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का गृह मंत्रालय का फैसला
देर रात बदमाशों ने व्यापारी से लूट के लिए गोली चलाई। विरोध करने पर मुनीम को घायल कर दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार छह युवक दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। युवक गंगनहर पटरी की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और पास पहुंची। तभी एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
Also Read: मैदान पर दिखी पाकिस्तानी प्लेयर्स की घटिया हरकत
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें चार बदमाश घायल हो गए और मौके पर ही दबोच लिए गए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम शारुख पुत्र साबर, अभिषेक जाटव पुत्र जगपाल, नदीम पुत्र शौकीन अल्वी और शिवांश पुत्र तिलकराम बताए। पांचवें बदमाश ने अपना नाम हरीश उर्फ विशाल कश्यप पुत्र कल्लू कश्यप बताया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से 690 रुपये नकद, तीन रोकड़ बही खाते, दो मोटरसाइकिल और तीन तमंचे बरामद किए। पुलिस अब फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।


More Stories
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali