गाजियाबाद में घरेलू सहायिका ने 8 साल से परिवार को पेशाब से बना खाना खिलाया। लिवर संक्रमण के शक में लगे सीसीटीवी से यह सच सामने आया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार की सेहत बिगड़ने पर सीसीटीवी लगाया गया, जिससे घरेलू सहायिका की करतूत सामने आई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीसीटीवी में दिख रहा है कि वह बालकनी का दरवाजा बंद कर, एक बर्तन में पेशाब करके उसी से खाना बनाती है।
Also Read : गोवा: पूर्व आरएसएस प्रमुख वेलिंगकर को हाईकोर्ट से मिली राहत
8 साल से घरेलू सहायिका थी महिला
पीड़ित परिवार ने शिकायत में कहा कि घरेलू सहायिका 8 साल से काम कर रही थी और लंबे समय से ऐसा घिनौना काम कर रही थी।
यह परिवार क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसाइटी में रहता था और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा था।
Also Read : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 10 बार हत्या की कोशिश, पुलिस का खुलासा
परिवार के सदस्य लिवर बीमारी से पीड़ित थे
परिवार की शिकायत में कहा गया कि कुछ महीनों से वे लिवर की बीमारी से पीड़ित थे, और संक्रमण समझकर डॉक्टर को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली।
पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी लगाया, जिसमें घरेलू सहायिका को मूत्र से खाना बनाते देखा गया। उसने इसी से आटा गूंथा और रोटियां बनाई, जिसके बाद परिवार ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया।
ये घटना सोचने के लिए भी मजबूर करती है कि अगर घरेलू सहायिका किसी किस्म के बदले या मजे के लिए भी ऐसा कर रही थी, तो ये बदला कितना खतरनाक था, जो लंबे समय तक इस परिवार के जहन से नहीं निकल पाएगा.
Also read : इस्राइल: हिजबुल्ला ने 50 से अधिक रॉकेट दागे; अमेरिका ने हथियार आपूर्ति रोकने की दी चेतावनी


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा