अमेरिका में गोलीबारी से हड़कंप मच गया है. जॉर्जिया के एक हाई स्कूल में हुए ताबड़तोड़ फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. यह घटना बुधवार (अमेरिकी समय के अनुसार) की है. स्कूल परिसर में 14 साल के छात्र द्वारा किए गए इस खूनी हमले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस गोलीबारी में दो छात्र और दो शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई. बच्चे और शिक्षक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन हमलावर ने किसी की नहीं सुनी और चारों को गोलियों से भून दिया.
Also Read: शाहरुख खान से लेकर धोनी, विराट और अक्षय तक: जानिए किसने कितना टैक्स अदा किया
जॉर्जिया स्कूल में गोलीबारी के बाद हाई स्कूल बंद, संदिग्ध छात्र हिरासत में
बैरो काउंटी शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, इस गोलीकांड के बाद हाई स्कूल को बंद कर दिया गया है और इस सिलसिले में एक संदिग्ध स्टूडेंट को हिरासत में लिया गया है. सीएनएन की रिपोर्ट की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास में जिस गन AR-15 स्टाइल राइफल का इस्तेमाल हुआ था, उसी गन से जॉर्जिया के स्कूल में गोलीबारी की गई है.
Also Read: Dharambir breaks Asian record to win Paralympic gold
बताया गया कि सुबह लगभग साढ़े दस बजे कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों और अग्निशमन कर्मियों को स्कूल में गोलीबारी की सूचना के बाद हाई स्कूल भेजा गया. जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने कहा, ‘मैंने अपालाची हाई स्कूल में हुई घटना पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं और सभी जॉर्जियाई लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बैरो काउंटी और पूरे राज्य में छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें.’
Also Read: Shah Rukh Khan Becomes The Highest Tax Paying Celebrity
एफबीआई और राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाईस्कूल गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी
एफबीआई के अटलांटा कार्यालय ने कहा, ‘एफबीआई अटलांटा बैरो काउंटी के अपालाची हाई स्कूल में मौजूदा स्थिति से अवगत है. हमारे अधिकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ समन्वय और सहायता करने के लिए घटनास्थल पर हैं.’ जॉर्जिया की घटना पर जो बाइडन ने दुख जताया है और गन वायलेंस को महामारी करार दिया.
Also Read: UP: 48 घंटे में छह बार भेड़िए का हमला, दिए गए गोली मारने के आदेश
वहीं, जॉर्जिया हाईस्कूल शूटिंग कांड पर जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेटिंग के डायरेक्टर क्रिश होसे ने कहा कि संदिग्ध की पहचान कोल्ट ग्रे के रूप में हुई है. उसकी उम्र 14 साल है और वह उसी स्कूल का स्टूडेंट है. उसे हिरासत में ले लिया गया है और उसके ऊपर एडल्ट के रूप में मुकदमा चलेगा. वहीं, चश्मदीद के मुताबिक, मैंने अपनी कक्षा के बाहर गोलियों की आवाजें सुनीं और लोग चिल्ला रहे थे, लोग भीख मांग रहे थे कि उन्हें गोली मत मारो, और फिर मेरे बगल में बैठे लोग कांप रहे थे और रो रहे थे.’
Also Read: ‘Delhi CM Arvind Kejriwal not a threat in excise policy case,’ says lawyer Singhvi


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा