कानपुर, यूपी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कानपुर का बदनाम गैंगस्टर अजय ठाकुर अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने के लिए 12 गाड़ियों के काफिले के साथ निकला है. वीडियो में यह भी साफ नजर आ रहा है कि किसी भी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई है.
12 गाड़ियों के काफिले में स्टंट, कानपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
यूपी के कानपुर से एक वीडियो सामने आया है इस वीडियो में एक दर्जन से अधिक गाड़ियां स्टंट करते नजर आ रही हैं. इस दौरान साफ दिख रहा है कि लोग इसको देख भय में नजर आ रहे हैं. उस काफिला में आगे गैंगस्टर अजय ठाकुर बैठा नजर आ रहा. उसके ठीक बगल में उसकी गर्लफ्रेंड बैठी है. यह वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस हरकत में आई और फिर दबिश करना शुरू किया. रिपोर्ट्स के अनुसार अजय ठाकुर पर दो दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज है. इन मुकदमों में हत्या, हत्या का प्रयास और पुलिस पर हमला करने जैसे मामले दर्ज हैं.
Also Read: 36-Year-Old Woman Learns of Pregnancy Just Hours Before Giving Birth
एक काले रंग की गाड़ी में बैठा अजय ठाकुर कला चश्मा लगाए बैठा है. वो अपनी गर्लफ्रेंड को शहर में काफिले के साथ घूमता दिख रहा है। इस दौरान वो स्टंट भी करते दिख रहा. सबसे रोचक बात ये है कि किसी भी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं था. गैंगस्टर अजय ठाकुर पर एक डॉक्टर दंपति के हत्या करने का भी आरोप है. पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद आहे ठाकुर आत्महत्या की धमकी भी देने लगा था.
Also Read: तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation