झारखंड में स्पेन की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि राज्य के पलामू जिले से भी गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां के बिश्रामपुर इलाके में कल एक ऑर्केस्ट्रा डांसर ने पुलिस के पास जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है और ऑर्केस्ट्रा डांसर का काम करती है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर के कार्रवाई शुरू कर दी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।
Also read: रामेश्वरम कैफे में IED भरे बैग से भयंकर ब्लास्ट: एक व्यक्ति संदेहित
आरोपियों की गिरफ्तारी: झारखंड में ऑर्केस्ट्रा डांसर के गैंगरेप का मामला
पलामू पुलिस के द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, पलामू जिले के बिश्रामपुर इलाके में सोमवार को एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता 21 साल की है और वह छत्तीसगढ़ की निवासी है।
Also read: बाराबंकी से BJP उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत ने वापस ली अपनी दावेदारी
स्पैनिश महिला के रेप के मामले पर हाई कोर्ट द्वारा लिया गया संज्ञान
झारखंड उच्च न्यायालय ने सोमवार को दुमका जिले में स्पेन की एक महिला से सामूहिक बलात्कार संबंधित मामले का स्वत: संज्ञान लिया और राज्य सरकार से मामले पर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने बताया कि दुमका प्रशासन ने सोमवार को सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पति को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया। पुलिस ने बताया कि रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार को विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर तब सामूहिक बलात्कार हुआ।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation