उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में एक छोटे से विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मचारियों के बीच फायरिंग हुई।
गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। घटना की जानकारी में जुटे हैं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना है।
Also Read: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर
अलीगढ़ के एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय में गोलीबारी
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाके में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में एएमयू रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात दो सगे भाइयों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए हैं।
Also Read: Union Budget 2024: FM Sitharaman Unveils Growth-Focused Roadmap
घायलों को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एएमयू प्रशासन और पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Also Read: Ethiopia: Death toll from Ethiopian landslides jumps to 229
दो सगे भाइयों के घायल होने की सूचना, आरोपी हिरासत में
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ. वसीम अली ने बताया कि एएमयू की मेडिकल कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद नदीम, मोहम्मद करीम रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात हैं। बुधवार सुबह 9:30 बजे मेडिकल कॉलोनी में दोनों सगे भाइयों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने पर दोनों सगे भाई घायल हो गए।
Also Read: ISRO and NASA Collaborate to Map Ram Setu
एएमयू की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात मोबाइलिंग टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों घायल भाइयों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।


More Stories
Two Lok Sabha MPs Refuse Salary: Meet the Lawmakers Who Decline Pay
IT कंपनियों पर बढ़ सकते हैं साइबर हमले NASSCOM ने सुरक्षा बढ़ाने की दी सलाह
US-Iran conflict impact: Market turmoil and protests in Parliament