बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर-कपोंजर राहुल जैन (Rahul Jain) पर गंभीर आरोप लगे हैं। सोमवार को पुलिस ने सिंगर के खिलाफ एफआईआर (FIR ) दर्ज की है। राहुल जैन पर कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट महिला का रेप करने का आरोप लगा है। महिला ने सिंगर पर आरोप लगाया है कि राहुल ने उन्हें अपने मुंबई के फ्लैट पर बुलाकर उनके साथ रेप किया है। जिसके चलते महिला ने सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत करवाते हुए महिला ने बताया कि – राहुल जैन ने उन्हें सोशल मीडिया पर कॉन्टेक्ट किया और उन्होंने उनके काम की काफी तारीफ भी की। जिसके बाद सिंगर ने महिला को फ्लैट देखने के लिए बुलाया। साथ ही राहुल ने उन्हें ये भरोसा भी दिलाया कि वो उन्हें अपना पर्सनल कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट रखेंगे। पूरे मामले पर महिला ने आगे कहा कि -जब उन्होंने विरोध किया तो राहुल जैन ने उनके साथ मारपीट की और सबूत मिटाने की भी कोशिश की।
पुलिस अधिकारी ने शिकायत के तर्ज पर बताया
पुलिस अधिकारी ने शिकायत के तर्ज पर बताया कि महिला 11 अगस्त को सिंगर के फ्लैट पर विजिट करने गई थी। वहां सिंगर ने महिला को अपना सामान दिखाने के बहाने उसे अपने बेडरूम में आने को कहा और उसका बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक महिला फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के रूप में काम करती है। सिंगर के खिलाफ धारा 376, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें – राहुल जैन को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि गायक ने आरोपों का खंडन करते हुए इन्हें ”झूठे और निराधार” करार दिया है। राहुल के साथ जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा – ”मैं इस महिला को नहीं जानता। उसके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। पहले भी एक महिला ने मुझ पर इसी तरह के आरोप लगाए थे, लेकिन मुझे न्याय मिला। यह महिला उसकी सहयोगी हो सकती है।”


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed