महाराष्ट्र के ठाणे जिले में, एक पिता द्वारा मोबाइल फोन पर ‘मैसेजिंग एप’ डाउनलोड करने से मना करने के बाद, 16 वर्षीय एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात डोम्बिवली इलाके के निलजे में हुई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
Also Read: कनाडाई संसद में आतंकी निज्जर के लिए मौन: हत्या को एक साल हुआ
एप डाउनलोड करने से पिता ने रोका, बेटी ने उठाया खौफनाक कदम
आजकल बच्चों में फोन के इस्तेमाल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। छोटे बच्चों से लेकर टीनएजर तक घंटों फोन पर समय बिताते हैं। स्मार्टफोन पर नए-नए ‘मैसेजिंग एप’ होते हैं, जिन्हें बच्चे बड़े शौक से इस्तेमाल करते हैं। जब माता-पिता बच्चों को फोन का कम उपयोग करने के लिए रोकते हैं, तो बच्चे अक्सर उनकी बात नहीं मानते। महाराष्ट्र में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को फोन पर एक एप डाउनलोड करने से मना किया, और इसके बाद बेटी ने जो खौफनाक कदम उठाया, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
Also Read: अहमदनगर: बीजेपी उम्मीदवार ने EVM माइक्रोकंट्रोलर की जांच की मांग की
‘स्नैपचैट’ एप इस्तेमाल करने से पिता ने किया मना
पिता ने ‘स्नैपचैट’ ऐप डाउनलोड करने से किया था मना। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात डोम्बिवली इलाके के निलजे में हुई। मनपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपने मोबाइल फोन पर ‘स्नैपचैट’ ऐप डाउनलोड की थी और जब उसके पिता ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह नाराज हो गई।
अधिकारी ने बताया कि लड़की ने शुक्रवार रात अपने घर के एक कमरे में पंखे से कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है।
Also Read: पीएम नरेंद्र मोदी ने आपातकाल को देश पर काला धब्बा बताया


More Stories
7 साल तक संदीप समझकर सलमान के साथ रही युवती, तीन बच्चों के बाद आधार कार्ड से खुला राज
The train robbery that never was: 2 Gujarat men, an attempted derailment
Kochi Mercedes Crash: Victim’s Daughter Accuses Judge of Evidence Tampering