बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में मंगलवार को सुबह करीब 4:30 बजे, एक अफसोसनाक घटना घटित हुई, जिसमें पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी नीतू और उसके 20 वर्षीय प्रेमी सचिन की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। उसके बाद, पिताजी ने खुद को भी फावड़ा लेकर थाने में सरेंडर कर दिया।
ग्राम परौली निवासी सचिन पुत्र सूरजपाल हिमाचल प्रदेश में काम करता था। उसका काफी समय से गांव की ही नीतू पुत्री महेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन शनिवार को ही हिमाचल प्रदेश से घर आया था।
Also Read: एक जनवरी को आठ अरब पार कर जाएगी दुनिया की जनसंख्या
मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे नीतू अपने घर से तैयार होकर सचिन के घर की ओर गई थी। तभी उसके पिता महेश और परिवार के अन्य लोगों ने देख लिया। पिता फावड़ा लेकर उसके पीछे-पीछे पहुंच गया और उसने सचिन के घर के दरवाजे के सामने ही नीतू पर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि सचिन ने उसे बचाने की कोशिश की थी। महेश ने उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया और दोनों की वहीं फावड़े से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पिता फावड़ा लेकर बिल्सी थाने में सरेंडर हो गया। इस घटना में और भी लोग शामिल बताए जा रहे हैं लेकिन अभी किसी का नाम सामने नहीं आया है।
बेटी और उसके प्रेमी की हत्या
इस घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। दोनों परिवार अलग-अलग जाति के हैं। सचिन धुना और नीतू कोरी जाति से है। इसकी सूचना पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी देहात राम मोहन सिंह और सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने थाने में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में एफआईआर करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
Also Read: Google Maps gets a WhatsApp-like feature, lets you share real-time location:


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed